[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Qatar LNG Blast: कतर में मौत का तांडव.. LNG कॉम्प्लेक्स में भीषण धमाके से 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायल

कतर। Qatar LNG Blast:  कतर के रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित एलएनजी (LNG) कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण औद्योगिक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय नागरिकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, 66 लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ अन्य कर्मचारियों के लापता होने की भी सूचना है।

CG Review Meeting: स्कूलों की व्यवस्थाओं पर शिक्षा मंत्री की बड़ी समीक्षा बैठक आज, किताब-यूनिफॉर्म से लेकर रिजल्ट तक होगी चर्चा

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब ईरानी मिसाइल हमले से प्रभावित गैस सुविधा में दोबारा उत्पादन शुरू करने का काम चल रहा था। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में आग फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कतर सरकार ने इस घटना को रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी के बरजान गैस सप्लाई प्लांट में हुआ एक तकनीकी हादसा बताया है।

बता दें कि, यह संयंत्र देश के सबसे बड़े एलएनजी उत्पादन और निर्यात केंद्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कतर के ऊर्जा मंत्रालय ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि वह कतर प्रशासन के लगातार संपर्क में है और प्रभावित भारतीय नागरिकों तथा उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों की स्थिति और लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Mungeli Accident: आबकारी विभाग की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल, नहर में पलटा सरकारी वाहन

Qatar LNG Blast: जानकारी के अनुसार, हाल के क्षेत्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण कतर ने कुछ समय के लिए गैस उत्पादन और निर्यात गतिविधियों को प्रभावित किया था। हालात सामान्य होने के बाद उत्पादन दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ। रास लफ्फान दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी उत्पादन केंद्रों में से एक है। ऐसे में इस दुर्घटना ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और एलएनजी निर्यात को लेकर भी नई चिंताएं बढ़ा दी हैं। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close