न्यूड पार्टी मामले में खुलासा, mp से एक आरोपी गिरफ्तार,पूछताक्ष मे होंगे कई खुलासे
Disclosure in nude party case, one accused arrested from MP, many revelations will be held in asking

हिमांशु/राजधानी रायपुर में आयोजित की जाने वाली न्यूड पार्टी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने sinful\_writer1 नाम के इंस्टाग्राम आईडी संचालक और आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, 13 सितंबर को पुलिस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी मिली थी कि Raipur Nude Party के नाम से एक आयोजन होने वाला है, जिसमें खास तौर पर कपल्स और गर्ल् को आमंत्रित किया गया था।पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज किया। आरोपी पर स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4,आईटी एक्ट की धारा 67, और bns 79 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
साइबर विंग की जांच में सामने आया कि sinful\_writer1 आईडी का संचालन मध्यप्रदेश के जिला अनुपपुर, बिजूरी निवासी आदर्श अग्रवाल कर रहा है। टीम तत्काल बिजूरी पहुंची और आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक आईफोन भी जप्त किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी आदर्श अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े एक अन्य सहयोगी आरोपी की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज प्रकरण को लेकर पुलिस आरोपी का रिमांड ले रही है ताकि पूरे नेटवर्क और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सके।




