
आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में ED के अधिकारियों के पहुंचने से हलचल मच गया बता दे कि शराब घोटाले से जुड़े मामले पर आज ईडी के अधिकारियों ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को तलब किया है।कांग्रेस भवन में ही उन्हें समन दिया गया है। मिली सूचना के मुताबिक सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस भवन को लेकर ईडी के अफसर जांच कर रहे हैं। ईडी के अफसर कांग्रेस भवन पहुंचे और कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से पूछताछ की।वही ईडी के अधिकारियों ने चार बिंदु पर मलकीत सिंह गेंदु से जवाब मांगा हैं।
Advertisement




