[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Breking:आयुर्वेद का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़? अमित शाह से सीएम साय ने मांगा AIIA

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद चिकित्सा,अनुसंधान और उच्च शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना का प्रस्ताव रखते हुए केंद्र सरकार से तीन नए प्रस्तावित संस्थानों में से एक छत्तीसगढ़ को देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, औषधीय वनस्पतियों और जड़ी-बूटियों से समृद्ध राज्य है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पारंपरिक औषधीय ज्ञान की समृद्ध विरासत मौजूद है, जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक चिकित्सा से जोड़कर नई पहचान दी जा सकती है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि नई दिल्ली और पणजी में संचालित AIIA संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा, शोध और नवाचार के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित हो चुके हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी इस संस्थान की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को नई गति मिलेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close