नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी ने BJP पार्षद पर लगाए बदसलूकी के आरोप, घटना का वीडियो आया सामने
रायपुर। Raipur News: न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में आज नगर निगम की स्वच्छता टीम क्षेत्र में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वाली एक अवैध गुमटी हटाने पहुंचा था। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद सचिन मेघानी और उनके लोगों ने निगम कर्मचारियों से बदसलूकी की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम का अमला न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र में तिक्रमण और गंदगी फैलाने गुमटी हटाने के लिए पहुंचा था। जहां पार्षद सचिन मेघानी ने बिना उनसे पूछे सूचना दिए वार्ड में कार्रवाई पर नाराज़गी जताई। इसके बाद पार्षद समर्थकों ने भी टीम के अन्य कर्मियों पर भी अनर्गल आरोप लगाते हुए उनसे बदसलूकी करते नजर आए।
Raipur News: आरोप है कि पार्षद निगम टीम से ऊंची आवाज में बात कर रहे थे और स्वास्थ्य अधिकारी उन्हें शांत रहने और तू तड़ाक से बात न करने कह रही थी। घटना के बाद स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने तत्काल निगम आयुक्त को सूचना दी और भाजपा (BJP) पार्षद सचिन मेघानी और उनके समर्थकों ने टीम के साथ अभद्रता करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने को लेकर शिकायत की।




