Uncategorized
CG CORONA BREAKING : कोरोना का ग्राफ हो रहा कम, नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, आज 14 की गई जान, देखें जिलेवार आंकड़े…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ कम हो रहा है. आज कोरोना के 37 हजार 372 सैम्पलों की जांच हुई. जिसमें से प्रदेश भर में कुल 1292 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 13706 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है. वहीं आज 4058 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई है. जिसमें से 12 लोग अन्य बिमारियों से भी ग्रसित थे.
आज मिले मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 11 लाख 40 हजार 467 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 11 लाख 12 हजार 810 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. इसके साथ ही कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 13951 है.
देखिए जिलेवार आंकड़े-

Advertisement




