Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धमतरीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, किसी के घर का चिराग बुझा तो किसी के सिर से उठा पिता का साया

धमतरी। Dhamtari Accident : धमतरी जिले से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि, घटना भखारा थाना क्षेत्र के पास का है।

बता दें कि, पहली घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा पास हुई है। जहां मोटरसाइकिल सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि,मृतक बलराज पटेल और पोखन यादव ग्राम दरगहन के रहने वाले थे।

Dhamtari Accident : वहीं दूसरी घटना मेचका थाना क्षेत्र के लिलांज के पास हुई है। जहां मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को कार ने ठोकर मार दी। घटना के बाद पिता पुत्र को इलाज के लिए तत्काल सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि, बेटे का इलाज जारी है। बताया गया कि, मृतक सुरेंद्र ध्रुव ग्राम मांदागिरी का रहने वाला थ। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close