Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में जमकर छलके जाम, दिवाली पर 61 करोड़ की शराब पी गए लोग, सामान्य दिन की तुलना में दोगुनी बिक्री

रायपुर। Raipur Liquor Sales: रायपुरवासियों ने इस बार दिवाली के मौके पर आबकारी विभाग ने शासन का खजाना भर दिया है। दरअसल, रायपुर जिले में इस बार दिवाली में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है। यह शराब धनतेरस से लेकर भाईदूज के दूसरे दिन तक यानी 6 दिनों में बिकी है। जिससे ये साबित होता है कि, रायपुर जिले में शराब प्रेमियों की संख्या अन्य जिलों की तुलना में अधिक है।
ये भी पढ़े: DMF घोटाला मामले में चार जिलों में चल रही EOW की रेड खत्म, जब्त दस्तावेजों की जांच जारी

 

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन करीब 5 करोड़ रुपए की शराब बिकती है, जिससे छह दिनों में कुल बिक्री लगभग 30 करोड़ रुपए होती है, लेकिन दिवाली के समय इसका आंकड़ा दोगुना हो गया। यानी छह दिनों में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। हालांकि ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 1 प्रतिशत कम रहा।

 

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ी सिनेमा के वरिष्ठ कलाकार सलीम अंसारी का निधन, कला और सिनेमा जगत में दौड़ी शोक की लहर 

 

Raipur Liquor Sales: बताया गया कि, शराब की जमकर बिक्री से शासन का खजाना भरा है। इस दौरान धनतेरस के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 11 करोड़ 39 लाख रुपए की शराब बिकी। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार शराब की बिक्री में करीब 1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close