[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Durg Sex Racket: दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था जिस्मों का धंधा, 3 युवतियां समेत 7 गिरफ्तार

दुर्ग। Durg Sex Racket: दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित जलाराम रेस्टोरेंट में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमार कार्रवाई करते हुए मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 युवतियां, 2 ग्राहक और रैकेट का संचालन करने वाले होटल संचालक दो सगे भाई शामिल हैं।

MGNREGA Employees Protest: ग्रेड पे, HR पॉलिसी और सामाजिक सुरक्षा की मांग, 2 जुलाई से चरणबद्ध हड़ताल पर जाएंगे मनरेगा कर्मचारी

पुलिस के अनुसार, क्षेत्रवासियों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि जलाराम रेस्टोरेंट की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों के सत्यापन के बाद सीएसपी हर्षित मेहर के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने रेस्टोरेंट पर औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट की आड़ में लंबे समय से कथित तौर पर देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और जांच से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Nakti Villege: रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए बेदखली कार्रवाई शुरू,48 मकान कार्रवाई के दायरे में

Durg Sex Racket:  पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट का संचालन कब से किया जा रहा था, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा क्या इसका संबंध किसी बड़े नेटवर्क से है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close