[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Lightning Strikes Death: आकाशीय बिजली का कहर, यहां अलग-अलग जिलों में 6 लोगों की मौत, अगले पांच दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रांची। Lightning Strikes Death:  झारखंड में मानसून के दौरान खराब मौसम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा प्रभावित रामगढ़ जिला रहा, जहां चार लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Supreme Court: ‘देश की हर सड़क पर पैदल यात्रियों के लिए तय हो अतिक्रमण-मुक्त जगह’, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को बड़ा आदेश

रामगढ़ में सबसे अधिक जनहानि

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के सांकुल गांव में खेत में काम कर रही रेखा देवी (48) और उनकी बेटी रोशनी कुमारी (22) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी प्रखंड के लाताड़ पंचायत स्थित पलानी गांव में खेत में कार्य कर रही सुलेखा देवी उर्फ सुशांति (30) की भी वज्रपात से मौत हो गई। वहीं रामगढ़ की दोहाकात पंचायत के पारलोलो टोला निवासी प्रमिला देवी (32) की भी बिजली गिरने से जान चली गई। इसके अलावा गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में दीपिका नामक एक बच्ची की वज्रपात से मौत हो गई, जबकि विष्णुगढ़ क्षेत्र में भी एक बच्ची की आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने की सूचना है।

अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून

आईएमडी के रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, झारखंड में मानसून की गतिविधियां अगले पांच दिनों तक तेज बनी रहेंगी। 4 से 6 अगस्त के बीच कई जिलों में 65 से 115 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस अवधि में कई स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी भी जारी की है। विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

कई जिलों के लिए येलो वॉच जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 5 अगस्त को भारी बारिश का प्रभाव उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड में अधिक रहने की संभावना है। वहीं 6 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में फिर से भारी वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिलों के लिए येलो वॉच जारी की गई है।

By Poll Election Result 2026: तीन राज्यों के उपचुनावों नतीजे आज, रुझानों ने बढ़ाई सियासी हलचल, नतीजों का इंतजार

लोगों से सतर्क रहने की अपील

Lightning Strikes Death: मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close