[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

अक्टूबर में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई भी काम, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट

October Bank Holiday : नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। वहीं अक्टूबर की शुरुआत से ही दशहर के साथ ही दिवाली का त्योहार शुरु हो जाएगा। जिसके चलते देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। शनिवार-रविवार की छुट्टी मिलाकर करीब 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं अक्टूबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

1 अक्टूबर को महा नवमी के कारण कई शहरों के बैंक बंद रहने वाले हैं। साथ ही इस दिन दुर्गा पूजा का उत्सव भी मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा की वजह से ओडिशा, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर- इस दिन गांधी जयंती और दशहरा के कारण देशभर में बैंक क्लोज है।

3 और 4 अक्टूबर- दुर्गा पूजा की वजह से सिक्किम में सभी बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर- इस दिन त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा का उत्सव मनाया जाएगा। इसकी वजह से यहां बैंक बंद रहेंगे।

7 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण कर्नाटक, चंडीगढ़, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।

10 अक्टूबर- इस दिन करवा चौथ का उत्सव मनाया जाएगा। इसके कारण हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहने वाले हैं।

18 अक्टूबर- काटी बिह के कारण असम में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।

20 अक्टूबर- इस दिन देशभर में सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाया जाएगा। इसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक क्लोज रहेंगे।

21 अक्टूबर- इस दिन गोवर्धन पूजा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके कारण लगभग सभी राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं।

27 अक्टूबर- इस दिन देशभर में छठ पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहने वाले हैं।

28 अक्टूबर- इस दिन भी छठपूजा के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

October Bank Holiday : वहीं इसके अलावा भारत में सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे। वहीं बंद के दौरान नेट बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close