PM Modi Melody Gift: ‘हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है’ PM मोदी के चॉकलेट गिफ्ट पर राहुल का तंज
नई दिल्ली। PM Modi Melody Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट में दी। जिसका वीडियो भी सामने आया था। लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक बयान-बाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि,’आर्थिक तूफ़ान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
SBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, SBI में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन https://www.editorjee.com/sbi-announces-massive-recruitment-drive-for-over-7000-apprentice-posts-heres-how-to-apply/
उन्होंने आगे कहा कि,’युवा डिप्रेशन में हैं, NEET का पेपर रद्द हो गया, पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, गैस नहीं है, महंगाई बढ़ती जा रही है और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मेलोनी (इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी) के साथ मेलोडी टॉफी खा रहे हैं, यह देश की हालत है।”
PM Modi Melody Gift: बता दें कि, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर कर रहे हैं. इस वीडियो में वह कह रही हैं, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है.’ इसके बाद पीएम मोदी और वह दोनों ही कहते हैं- मेलोडी. जिसके बाद दोनों नेता खुलकर हंसते हैं.




