छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी को जल्द मिलने जा रहा हैं 7 नये ओवरब्रिज,ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

रायपुर/प्रविंस मनहर – राजधानी रायपुर को बहुत जल्द 7 नये ओवब्रिज की सौगात मिलने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक साल के अंदर इन ओवरब्रिज को पूरा किया जयेगा। ओवरब्रिज बनने से से राजधानी में रहने वाले लोगो को ट्रैफिक जैसे समस्या से रहत मिल सकता हैं। वही इस सौगात को लेकर डिप्टी सीएम ने अरुण साव ने बताया कि प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास के रास्ते पर अग्रसर है। रायपुर शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए जल्द ही 7 नए ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का जरिया नहीं होतीं, बल्कि ये विकास की दिशा और दशा तय करती हैं।
Advertisement




