[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहेल्थ

BREAKING : रायपुर में मिला कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, विशेष निगरानी में इलाज जारी

 

रायपुर : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, और अब राजधानी रायपुर में भी संक्रमण ने दस्तक दे दी है। लक्ष्मीनगर, पचपेड़ी नाका निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

राज्य कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि की है। मरीज को MMI नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसे कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अलग वार्ड में रखा गया है और विशेष चिकित्सीय निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

 

बताया गया है कि मरीज अस्पताल रूटीन चेकअप के लिए पहुँचा था। उसे सर्दी-खांसी जैसे लक्षण थे, जिसके आधार पर डॉक्टरों ने संदेह के चलते उसका कोविड टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तुरंत उसे आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल प्रबंधन ने भी मामले की पुष्टि की है। अब स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के परिजनों के सैंपल लेने और संपर्क में आए अन्य लोगों की ट्रैकिंग व स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।

 

सबसे चिंताजनक बात यह है कि मरीज की किसी अन्य राज्य की यात्रा का कोई इतिहास नहीं है, जिससे स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक भीड़ से बचें, मास्क पहनें, हाथ धोते रहें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close