Breaking news
Advertisement
बड़ी खबर

दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 33 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेन की टक्कर में 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कांतकपल्ले में एक यात्री ट्रेन ने दूसरी यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को विशाखापत्तनम और विजयनगरम के अस्पतालों में भर्ती करवया गया है। दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव से बात की है।

रद्द कर दीं गई ये ट्रेनें

30 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर और 30 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कोरबा-विशाखापत्तनम, पारादीप-विशाखापत्तनम, रायगड़ा-विशाखापत्तनम, पलासा-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-गुनुपुर, गुनुपुर-विशाखापत्तनम, विजयनगरम-विशाखापत्तनम ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। वहीं, बरुनी-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस (03357) समेत कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 5 ट्रेनें नियमित मार्ग विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा के बजाय टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर-बलार्शा-विजयवाड़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। East Coast Railway के CPRO विश्वजीत साहू के मुताबिक, कुल 33 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 22 ट्रेनों को डायवर्ट और 11 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

आंध्र प्रदेश रेल हादसे से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बीएसएनएल नंबर 08912746330, 08912744619, एयरटेल सिम 8106053051, 8106053052, बीएसएनएल सिम नंबर 8500041670, 8500041671 पर फोन कर सकते हैं।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

इस हादसे में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और अन्य राज्यों के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।

PMNRF फंड से भी मिलेगी मदद

इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को PMNRF के फंड से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close