मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज, करेंगे बर्खास्ती की मांग
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर सर्किट हाउस में कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले को लेकर अब सियासत शुरू हो चुकी है। जिसे लेकर कांग्रेस आज विरोध प्रदर्शन करेगी। बता दें कि, आज 12 बजे गांधी मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री बंगले के लिए कूच करेंगे। कांग्रेस के नेता मंत्री केदार के बंगले का घेराव करेंगे और उनके बर्खास्तगी की भी मांग करेंगे।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बीती रात जगदलपुर के सर्किट हाउस में एक विवाद हो गया। जहां एक कर्मचारी ने वन एवं परिवहन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार कश्यप पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया। जिसमें कहा गया कि, मंत्री ने देर से दरवाजा खोलने पर नाराज हो गए। वहीं इस मामले पर मंत्री केदार कश्यप का बया समाने आया है।
Raipur News: मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया ग्रुप में जानकारी देते हुए कहा कि, उन्होंने सिर्फ कर्मचारियों को फटकार लगाई थी, किसी के साथ हाथापाई नहीं की। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही है। कांग्रेस के लोग बिना मुद्दे के इस तरह के झूठे आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस राजनीति चमकाने का काम कर रही है।




