BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी बस्तर फाइटर्स की सीधी भर्ती,गृह मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ में बस्तर फाइटर्स की भर्ती को लेकर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा संकेत दिया हैं। विजय शर्मा ने कहा है कि बस्तर फाइटर्स की नियुक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया निकाली जा रही है। इस भर्ती में बस्तर की स्थानीय बोली,भाषा और संस्कृति को जानने वाले युवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य बस्तर के स्थानीय युवाओं को सुरक्षा व्यवस्था में आगे लाना और उन्हें रोजगार के साथ क्षेत्र की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका देना है। उन्होंने कहा कि बस्तर के स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब बस्तर के युवाओं को सामने लाने के लिए बस्तर फाइटर्स की भर्ती की जा रही है। गृहमंत्री के मुताबिक,भर्ती में ऐसे स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाएगा, जो क्षेत्र की बोली, भाषा और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं। सरकार का मानना है कि स्थानीय युवाओं की भागीदारी से सुरक्षा बलों को क्षेत्र की परिस्थितियों को समझने और नक्सल प्रभावित इलाकों में बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलेगी।




