CG Weather Update: प्रदेश में बारिश के बाद बीते 24 घंटों में लुढ़का पारा, अगले 4 दिनों में जताई गई हल्की बारिश की संभावना
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के (CG Weather Update) अलग-अलग इलाकों में पारा 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।
Read More: 52 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों का खात्मा, 272 किलो गांजा समेत हजारों टेबलेट नष्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (CG Weather Update)
वहीं सुकमा में 38.1 डिग्री और बेमेतरा में 37.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। दुर्ग में 37.4 डिग्री, कवर्धा में 37 डिग्री और राजनांदगांव में 36.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि बिलासपुर में 34.4 डिग्री और अंबिकापुर में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Read More: Raipur News: कोर्ट परिसर में बदमाशों की एंट्री, कैदियों से मिलने पहुंचे दोस्तों की जेब से निकले चाकू, छापेमारी से मचा हड़कंप
CG Weather Update: मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में कमी जरूर आई है, लेकिन उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।




