Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

CG BOARD RESULT : बस कुछ ही देर में आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, टॉपर्स हेलीकॉप्टर में घूमने के लिए हो जाएं तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज घोषित किये जाएंगे। शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम शिक्षा मंडल के सभागृह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम दोपहर 12 बजे जारी करेंगे। परीक्षार्थी सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे।

बता दें छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार हेलिकॉप्टर राइड कराएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की थी। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जो बच्चे जिले में टॉप करेंगे उन्हें सरकार हेलिकॉप्टर राइड कराएगी। इससे उनका सम्मान बढ़ेगा और दूसरे बच्चे भी उनसे प्रेरित होंगे। उनके सपनों को भी उड़ान मिलेगी।

गौरतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 02 से 30 मार्च के बीच हुआ था। जिसमें करीब 3 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इसी प्रकार दसवीं में करीब 5 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे। इस बार ऑफलाइन पैटर्न में एग्जाम लिए गए थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close