Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS : IPS अधिकारी के बेटे पर चाकू से हमला,पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रविंस मनहर/रायपुर- अंबिकापुर में IPS अधिकारी के बेटे के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का कोतवाली थाने से जिला न्यायालय तक जुलूस निकाला। जानकारी के मुताबिक,आरोपियों ने शहर के बौरिपारा तालाब के पास मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि नाम लेने की मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को थाने से जिला न्यायालय तक पैदल ले जाकर उनका जुलूस निकाला।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close