दर्दनाक हादसा.. डीजल टैंकर से टकराई यात्री बस, 42 भारतीय हज यात्रियों की जिंदा जलकर मौत
रियाद। Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब से इस वक्त हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई है। बताया गया कि, मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस की डीजल टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। इसकी पुष्टि हज, उमराह मंत्रालय और ट्रैवल एजेंसी ने की।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार सभी 42 लोग भारत के हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हादसे में बचा। हादसे का शिकार हुए लोग भारत से उमराह करने के लिए सऊदी अरब गए थे और सोमवार रात उमराह करने गए हाजियों से भरी बस मक्का से मदीना जा रही थी। वहीं इस घटना के बाद सऊदी अरब में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई। बताया ग गया कि, जब हादसा हुआ तब अधिकांश यात्री सो रहे थे।
Saudi Arabia Bus Accident: बताया गया कि, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 20 महिलाएं और 11 बच्चे थे। वहीं इस हादसे में बचे एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ आपातकालीन टीमें राहत कार्यों में लगी हुई है। वहीं हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर है।




