छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
विधायक बालेश्वर साहू को मिली जमानत, जेल से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
जांजगीर चांपा। MLA Baleshwar Sahu Bail: जैजैपुर कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जमानत मिल गई है। उन्हें DJ कोर्ट यानी जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत दे दी गई है। वे आज शाम 4:20 को जेल से रिहा हुए। उनके बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके हाथों में संविधान की किताब और अंबेडकर की तस्वीर थी। जिसके बाद उनकी रैली निकाली गई।
MLA Baleshwar Sahu Bail: बता दें कि, 42 लाख 78 हजार रुपए धोखाधड़ी गबन के आरोप में विधायक के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उनके रिहा होते ही जिला जेल खोखरा के पास कांग्रेसियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई।
Advertisement




