1st July Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, टैक्स, आधार और गैस सब में होगा बदलाव, उपभोक्ताओं पर पड़ेगा सीधा असर
नई दिल्ली। 1st July Rule Change: 1 जुलाई 2026 से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का असर आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं, बैंक और क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं, आधार कार्ड धारकों, रेलवे यात्रियों और गैस उपभोक्ताओं पर दिखाई देगा। ऐसे में आम लोगों के लिए इन बदलावों की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
CG Accident News: NH-43 पर फिर दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप से भिड़ी स्कूटी, दो की मौके पर मौत, एक घायल
31 जुलाई तक भरना होगा आयकर रिटर्न
वित्त वर्ष 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने वाले करदाताओं के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। तय समय सीमा के बाद रिटर्न दाखिल करने पर लेट फीस, ब्याज और कुछ कर लाभों से वंचित होने की संभावना रहेगी। साथ ही कुछ मामलों में नुकसान (Loss) को अगले वित्तीय वर्षों में समायोजित करने की सुविधा भी नहीं मिलेगी।
आधार में ईमेल अपडेट अब मुफ्त
आधार कार्ड धारकों को भी बड़ी राहत मिली है। UIDAI ने 1 जुलाई से आधार में पंजीकृत ईमेल आईडी अपडेट करने पर लगने वाला 75 रुपये का शुल्क समाप्त कर दिया है। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी। इसके बाद सामान्य शुल्क फिर से लागू किया जा सकता है।
Korba Crime News: जंगल में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, 20 दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी
SBI क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड नियम बदले
SBI Card ने अपने PhonePe SBI Credit Card Purple और PhonePe SBI Credit Card Select Black के रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत कई प्रकार के लेन-देन पर अब रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेंगे, जबकि कुछ कैटेगरी में पॉइंट अर्जित करने की नई सीमा तय की गई है। ये बदलाव 1 जुलाई से प्रभावी होंगे।
रेलवे में बिना टिकट यात्रा पर बढ़ सकती है सख्ती
रेलवे यात्रियों के लिए भी जुलाई से नियम और कड़े होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिना टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके अलावा ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अनुशासन बनाए रखने के लिए भी सख्त प्रावधान लागू किए जा सकते हैं। हालांकि, इन बदलावों को लागू करने संबंधी अंतिम अधिसूचना का इंतजार है।
एलपीजी से पीएनजी में बदलाव को लेकर समय सीमा समाप्त
जिन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी और पीएनजी दोनों गैस कनेक्शन हैं, उनके लिए पीएनजी को प्राथमिक कनेक्शन बनाने की तय समय सीमा 30 जून को समाप्त हो रही है। इसके बाद संबंधित एजेंसियां नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकती हैं। हालांकि, फिलहाल गैस आपूर्ति बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आम लोगों के लिए जरूरी सलाह
1 जुलाई से लागू हो रहे इन बदलावों का सीधा असर लाखों लोगों पर पड़ेगा। इसलिए समय रहते आयकर रिटर्न दाखिल करें, आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट कर लें और बैंकिंग, रेलवे व गैस सेवाओं से जुड़े नए नियमों की जानकारी लेकर किसी भी असुविधा से बचें।




