छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
जिले के चार SDM का तबादला, आदेश जारी, देखिए किसे कहां मिली पोस्टिंग

बेमेतरा। CG SDM Transfer: इन दिनों लगातार पुलिस अधिकारियों से लेकर एसडीएम तक के लगातार ट्रांसफर किया जा रहा है। वहीं एक बार फिर बेमेतरा जिले के कलेक्टर अजीत बसंत ने जिले के तीन डिप्टी कलेक्टरऔर एक संयुक्त कलेक्टर के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया है। इस फेरबदल के संबंध में जिला मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।
बता दें कि, जारी आदेश के मुताबिक़ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह, जो कटघोरा में पदस्थ होने के बाद जिला मुख्यालय में तैनात थे, उन्हें अब पाली अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है। पाली की एसडीएम सीमा पात्रे को जिला मुख्यालय बुला लिया गया है।
CG SDM Transfer: वहीं कटघोरा सब डिवीजन के प्रभारी अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोंड़ी-उपरोड़ा अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है जबकि पोंड़ी-उपरोड़ा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज का जिला मुख्यालय तबादला कर दिया गया है। बताया गया कि, ये तबादला कामकाज में कसावट लाने के मद्देनजर किया गया है।
Advertisement




