[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Dhamtari News: बस्तर का सफर बना लास्ट राइड, ट्रेलर की टक्कर से महिला बाइक राइडर की मौत

धमतरी। Dhamtari News: महाराष्ट्र के मुंबई से बस्तर की ओर बाइक से जा रहे महिला राइडर्स के एक समूह के सफर में दर्दनाक हादसा हो गया। धमतरी जिले के मरकाटोला के पास एक महिला राइडर की बाइक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Hareli 2026: हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, दिखी कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

23 महिला राइडर्स निकली थी बस्तर के लिए

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 23 महिला बाइक राइडर्स का समूह मुंबई से बस्तर की यात्रा पर निकला था। सभी राइडर्स बाइक से एक साथ सफर कर रही थीं। इसी दौरान धमतरी जिले के मरकाटोला क्षेत्र में रिद्धि ठक्कर की बाइक अचानक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और साथ चल रहे राइडर्स ने तत्काल मदद की और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

अस्पताल में डॉक्टरों ने रिद्धि का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Parliament Monsoon Session: FCRA संशोधन विधेयक JPC को भेजने का प्रस्ताव मंजूर, 31 सदस्यीय समिति करेगी जांच

पुलिस ने शुरू की जांच

Dhamtari News: हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और बाइक ट्रेलर से किस तरह टकराई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। रिद्धि की मौत से महिला राइडर्स के पूरे समूह में शोक का माहौल है। मुंबई से बस्तर तक का यह सफर हादसे के बाद गमगीन हो गया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close