Husband Murders Wife: घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, फावड़े से हमला कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह
केसीजी। Husband Murders Wife: छत्तीसगढ़ के केसीजी जिले से घरेलू विवाद का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में बैंक ऋण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद फरार आरोपी पति को पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार कर लिया।
Nagpur Road Accident: भीषण हादसा.. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, घटना 16 जुलाई की है। आरोपी तारण चतुर्वेदी का अपनी पत्नी सुरूज बाई चतुर्वेदी से बैंक लोन की किस्तों और आर्थिक मामलों को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी तनाव के बीच गुस्से में आकर उसने पत्नी के सिर पर फावड़े से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए दुर्ग स्थित शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मृत्यु के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी।
जांच के दौरान स्मृति नगर चौकी पुलिस के सहयोग से आरोपी को भिलाई के सूर्या मॉल के पास स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बैंक कर्ज को लेकर रोज होने वाले विवाद से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
Parliament Monsoon Session: लोकसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी संसद
Husband Murders Wife: पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



