
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा शहर-शहर उर्दू कार्यक्रम 27 मार्च 2022 की शाम को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिसमें देश के जाने माने उर्दू के प्रख्यात सूफी कवि सुश्री खनक जोशी बेंगलुरू के द्वारा अपनी प्रस्तुति दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश के पंचायत, स्वास्थ्य मंत्री व नगर के विधायक टीएस सिंहदेव के द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा शहर शहर उर्दू कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर नगर के 40 समाज सेवा समितियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी द्वारा उर्दू भाषा, साहित्य,संगीत व संस्कृति के विकास हेतु किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद, बी सूत्री के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक , जेपी श्रीवास्तव, दुतेन्द्र मिश्रा,हेमंत सिन्हा,राकेश गुप्ता, मेराज रंगरेज,इस्लाम खान, अशफाक अली, इसरार अहमद खान, सैयद अख्तर,रूही गजाला, शमा परवीन,नुजहत फ़ातिमा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




