[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जब आमने-सामने आए पीएम मोदी और राहुल गांधी, खूब हुई बातचीत, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। PM Modi-Rahul Gandhi Video: राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहसों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों नेताओं को शालीनता से हाथ मिलाते और आपस में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

Read More: जल विवाद पर फिर टला फैसला, बढ़ाया गया महानदी ट्रिब्यूनल का कार्यकाल, अब जनवरी 2027 तक आएगा फैसला 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए संसद परिसर स्थित ‘प्रेरणा स्थल’ पहुंचे थे। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी सभी से मिलते हुए बातचीत की। तभी उन्होंने राहुल गांधी से भी हाथ मिलाया और कुछ देर दोनों नेताओं ने आपस में कुछ बातें की।

Read More: शांति की पहल या नया मोड़? अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता आज, इस्लामाबाद पर टिकी दुनिया की नजर 

PM Modi-Rahul Gandhi Video: बता दें कि,  यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि उस राजनीतिक माहौल का अलग चेहरा भी था, जहां सार्वजनिक मंचों पर तीखी बयानबाजी के बीच निजी तौर पर संवाद की झलक दिखाई दी। बस कुछ मिनटों की इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा छेड़ दी। क्योंकि संसद और चुनावी रैलियों में दोनों नेताओं के बीच अक्सर तीखे हमले देखने को मिलते हैं और अब ऐसे में इस तरह का आमना-सामना और बातचीत एक अलग संदेश देता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close