CG Gang Rape: गैंग रेप की घिनौनी वारदात, घूमने निकली नाबालिग को देख बिगड़ी बदमाशों की नीयत, की दरिंदगी की हदें पार
कांकेर। CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से गैंग रेप की एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणओं में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग एक परिचित युवक के साथ घूमने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि इसी परिचित युवक ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदता को अंजाम दिया। नाबालिग के देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की, जिसके बाद वह कोरर इलाके में लावारिस हालत में मिली।
CG Gang Rape: वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और चारों संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। कांकेर कोतवाली पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस जांच के आधार पर घटना की परिस्थितियों और आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा।




