[t4b-ticker]
Advertisement
चुनावछत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

अब छत्तीसगढ़ में प्रज्वलित होगी ‘अमर जवान ज्योति’, राहुल गांधी रखेंगे नींव, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान

रायपुर। अब छत्तीसगढ़ में ‘अमर जवान ज्योति’ का निर्माण किया जाएगा. भूपेश सरकार ने इसको लेकर ऐलान किया है. अमर जवान ज्योति का नींव राहुल गांधी रखेंगे. सीएम भूपेश बघेल ने इसे लेकर ट्वीट किया है.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अमर जवान ज्योति बेहद चर्चा में है. इंडिया गेट से पिछले 50 साल से जलने वाली ‘अमर जवान ज्योति’ की लौ को हटा दिया गया और नेशनल वॉर मेमोरियल में मर्ज कर दिया गया. ‘अमर जवान ज्योति’ को 1971 के युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में बनाया गया था. तब केंद्र की इंदिरा गांधी सरकार ने इसे बनवाया था.

अमर जवान ज्योति की लौ को यहां से हटाने का फैसला लिया गया, तो इस पर काफी प्रतिक्रिया हुई. कई लोगों ने इसकी काफी आलोचना की और केंद्र सरकार से ऐसा न करने गुहार लगाई. कांग्रेस ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर काफी निशाना साधा. यूपी चुनाव में भी इसकी गूँज सुनाई दी और विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर बयान दिए.

अब छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में ‘अमर जवान ज्योति’ के निर्माण का फैसला किया है. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि तीन फरवरी को राहुल गांधी इसकी नींव रखेंगे. सीएम ने परोक्ष रूप से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के लिए न लड़ने वाले ये सब नहीं समझेंगे. हमारे शहीदों की वीर गाथाएँ हमारी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा पुंज हैं. भारत माता के सपूतों को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close