[t4b-ticker]
Advertisement
खेलबड़ी खबर

आईपीएल-13ः थोड़ी देर से मुंबई का मुकाबला हैदराबाद से…जानिए कौन सी टीम कितनी बार हार चुकी है

अबूधाबी। आईपीएल के 13वें सीजन का दूसरा डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज खेला जाएगा। दोपहर में मुंबई इंडियंस का मुकाबला शारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इसके बाद शाम को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने होंगे। चेन्नई और पंजाब के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है, क्योंकि दोनों टीमें सीजन में 4 में से 3-3 मैच हार चुकी हैं। ऐसे में एक और हार दोनों की मुश्किलें बढ़ा देंगी। पॉइंट टेबल में चेन्नई सबसे नीचे 8वें और पंजाब 7वें नंबर पर है।

वहीं, मुंबई और हैदराबाद पॉइंट टेबल में टॉप पर आने की कोशिश करेंगी। दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच जीते हैं। पिछले मैच की बात करें, तो मुंबई ने पंजाब को 48 रन से हराया था। वहीं, हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में चेन्नई को 7 रन से शिकस्त दी थी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close