Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

UP Crime News: अवैध संबंधों के शक में पति बना हैवान, पेट्रोल डालकर पत्नी को लगाई आग, 11 साल पहले की थी लव मैरिज

कन्नौज। UP Crime News:  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण पति ने पहले उससे विवाद किया और फिर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने कुछ ही समय में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Police Raids In Jehanabad: होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट का खेल? 5 होटलों में एक साथ पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 25 युवक-युवतियां हिरासत में

11 साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति की पहचान सुखबीर के रूप में हुई है। उसने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सुखबीर मजदूरी करने के लिए हरियाणा के हिसार में रहता था। बताया जा रहा है कि वह दिवाली मनाने के लिए दो दिन पहले ही गांव लौटा था। घर आने के बाद उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक हुआ। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

बच्चों को ले गया था बाहर

आरोप है कि 5 नवंबर की सुबह सुखबीर अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद वह पेट्रोल से भरी बोतल लेकर वापस लौटा। इसके बाद उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं, आग लगाने के बाद उसने महिला को कमरे में बंद कर दिया और वहां से फरार हो गया। पेट्रोल की वजह से आग तेजी से फैल गई और महिला बुरी तरह झुलस गई। इस भयावह घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

Raipur Crime News: रायपुर में तेजी से बढ़ा अपराध का ग्राफ, परिजनों के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, सामने आई ये वजह

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

UP Crime News: घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और छापेमारी के दौरान सुखबीर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक, मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close