Rajasthan Blast News: पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, दो लोगों की दर्दनाक मौत, धमाके से दहला इलाका
अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ली क्षेत्र में संचालित पटाखा गोदाम में गुरुवार सुबह अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर नागौर के वृत्ताधिकारी जतिन जैन, तहसीलदार नरसिंह टाक और कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। फिलहाल विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए शव
Rajasthan Blast News: विस्फोट में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्तियों के शव एंबुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल पहुंचाए गए, जहां उन्हें मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गोदाम में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह थी।




