Raipur News: रायपुर कलेक्टोरेट में सनसनीखेज वारदात, सीढ़ियों पर फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव, मचा हड़कंप
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में राज्योत्सव की तैयारियों के बीच आज शनिवार सुबह रायपुर कलेक्टोरेट पहुंचे लोग उस वक्त भौचक्के रह गए, जब परिसर की सीढ़ियों में एक व्यक्ति फांसी पर लटका नजर आया। पड़ताल करने पर देखा की सांस टूट चुकी थी, और बेजान शरीर लटका हुआ था। पतासाजी करने पर पता चला कि, फांसी पर लटकी लाश कलेक्टोरेट में ही काम करने वाले चौकीदार दिनेश पटेल की है।
Pandariya News: श्मशान घाट का जर्जर भवन गिरा, मलबे में दबकर 10 बकरियों की मौत, पहले भी हुई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि दिनेश पटेल ने अपनी आमदनी से कहीं अधिक का कर्ज ले लिया था। 20 लाख से अधिक कर्जा होने की वजह से वह परेशान था। यह केवल कयास है, क्योंकि मृतक ने कोई सुसाइडल नोट नहीं छोड़ा है। बहरहाल, घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Raipur News: सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि सुबह के वक्त घटना की जानकारी मिली है. दिनेश कुमार पटेल (50 साल) पिता प्रभु राम पटेल निवासी श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द, आरडीए कॉलोनी, थाना टिकरापारा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। प्रारंभिक जांच में कर्ज और लोन जैसी बात सामने आ रही है. मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



