Fake Sadhu Loot Case: नकली साधु-बाबाओं का खेल, पारिवारिक कलह और बीमारी दूर करने के नाम पर 15 लाख की ठगी, ऐसे दिए वारदात को अंजाम
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Fake Sadhu Loot Case: रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में साधु-बाबा बनकर पूजा-पाठ के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने ग्वालियर, मध्यप्रदेश निवासी 22 वर्षीय गुरुदयाल सिंह उर्फ दल्लू और विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, मार्च 2026 में तीन कथित साधु पीड़ित के घर पहुंचे थे। उन्होंने उसकी पत्नी की बीमारी, आंखों की परेशानी और घरेलू समस्याओं के बारे में सटीक बातें बताकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद पूजा-पाठ और समस्याओं के समाधान का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी ऐंठते रहे। इतना ही नहीं किसी को जानकारी देने पर परिवार के साथ अनहोनी होने का डर भी दिखाया। इस तरह आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
Fake Sadhu Loot Case: शिकायत के बाद गंज थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के 17 ग्राम सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
फिलहाल, गिरोह के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।




