Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Weather Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, लगातार हो रही झमाझम बारिश, प्रदेश के कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।

Kal Ka Rashifal: कल से पितृ पक्ष की शुरुआत, मेष समेत इन 3 राशियों के लिए खास रहेगा समय

11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम और बेमेतरा समेत अन्य जिले शामिल बताए गए हैं। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

17 जिलों में येलो अलर्ट

इसके अलावा प्रदेश के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, महासमुंद, बस्तर और सुकमा समेत कई जिले शामिल हैं। इन इलाकों में भी मौसम में बदलाव के साथ बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में भी बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहने तथा कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। IMD के स्थानीय पूर्वानुमान में 26 सितंबर को रायपुर के लिए थंडरस्टॉर्म और बिजली गिरने की चेतावनी दर्ज है।

Gyanesh Kumar Controversy: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, लगे गंभीर आरोप

27 सितंबर के बाद बारिश में कमी के संकेत

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और फैलाव में कमी आने के आसार हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की सलाह: गरज-चमक के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और जलभराव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें। मौसम की ताजा जानकारी और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close