Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS:ओडिशा से गांजा लेकर निकले थे MP, CG में पुलिस ने घेरा तो कार में लगा दी आग,2 आरोपी गिरफ्तार

प्रविंस मनहर/रायपुर- छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा के बालांगीर से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे तस्करों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए अपनी कार में रखी गांजे की बोरियों में आग लगा दी और मौके से भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बसना पुलिस और एएनटीएफ की टीम को अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की इसी दौरान काले रंग की वैगनआर कार पुलिस के हत्थे चढ़ी। पुलिस को देखते ही कार सवारों ने वाहन को मोड़ा और विपरीत दिशा में तेज रफ्तार से भागने लगे। इसके बाद पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने कार का पीछा किया। पीछा करते हुए टीम ग्राम चोरभट्ठी से मेदनीपुर जाने वाले रास्ते तक पहुंची। यहां आरोपियों ने कार रोक दी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने कार में रखी गांजे से भरी बोरियों में आग लगा दी और जंगल की ओर भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। वही जब्त गांजे की कीमत 14,23,250 रूपये है। इसके साथ ही एक वेगनआर कीमत 4 लाख और 2 मोबाइल फोन कीमत 30 हजार ​कुल 18,53,250 का माल जब्त किया गया है

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close