Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: रेत खदान के पास संदिग्ध हालत में मिला शिक्षक का शव, सिर पर गहरे चोट के निशान, हत्या की आशंका

रायपुर। Raipur Crime News:  आरंग इलाके में रेत खदान के पास एक शिक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिव कुमार चंद्राकर के रूप में हुई है, जो कुम्हारी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शव मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने हत्या और हादसा, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।

Raipur News: मोबाइल लूट गैंग का पर्दाफाश, रायपुर से चोरी कर भेजे जाते थे ओडिशा और राजस्थान, फिर करते थे हैक-अनलॉक

रेत खदान के पास मिला शव

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों को रेत खदान के आसपास शिक्षक का शव दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही संबंधित थाना पुलिस के साथ सीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

CG News: पंजीकृत श्रमिकों के लिए शुरू होगी ई-बाइक सहायता योजना, सीएम ने कहा-‘श्रमिकों का सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सरकार की प्राथमिकता’

सिर पर चोट के निशान, मौत पर उठे सवाल

Raipur Crime News: पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में शिक्षक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसी वजह से मौत को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोटें किसी दुर्घटना की वजह से आईं या फिर उनके साथ कोई आपराधिक वारदात हुई। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अहम माना जा रहा है। घटना की सूचना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया है।  घटनास्थल के आसपास मौजूद वस्तुओं और परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close