Rawatpura Bulldozer Action: नकटी गांव के बाद रावतपुरा फेस-2 में निगम का एक्शन, बिना नक्शे निर्माण का आरोप, 40 मकानों को पहले जारी किया गया था नोटिस
रायपुर। Rawatpura Bulldozer Action: राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेस-2 कॉलोनी में बुधवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। जोन-06 के अंतर्गत आने वाले इलाके में निगम का अमला बुलडोजरों के साथ पहुंचा। कार्रवाई को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
करीब 40 मकानों को दिया गया था नोटिस
जानकारी के मुताबिक कॉलोनी में करीब 40 मकानों को पहले नोटिस जारी किया गया था। निगम की ओर से इन मकानों के निर्माण को लेकर नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात कही गई थी। आरोप है कि संबंधित मकान बिना नक्शा पास कराए बनाए गए हैं। नोटिस की कार्रवाई के बाद अब निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस बल भी तैनात
कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम के साथ करीब एक दर्जन बुलडोजर मौके पर मौजूद हैं। निगम अधिकारी और कर्मचारी पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। कार्रवाई शुरू होने के बाद इलाके में लोगों की आवाजाही और गतिविधियां बढ़ गई हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए निगम के अमले के साथ पुलिस टीम को भी तैनात किया गया है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
इलाके में बढ़ी हलचल
Rawatpura Bulldozer Action: निगम की कार्रवाई और बड़ी संख्या में बुलडोजरों की मौजूदगी के कारण रावतपुरा फेस-2 में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की नजर फिलहाल निगम की कार्रवाई पर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई नगर निगम के जोन-06 के अंतर्गत की जा रही है। कार्रवाई किस स्तर तक चलेगी और कितने मकानों पर प्रभाव पड़ेगा, इसकी विस्तृत जानकारी निगम की ओर से सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।




