[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डा

High Court Jobs : नौकरी का शानदार मौका, हाईकोर्ट में RO-ARO के पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

इलाहाबाद। High Court Jobs : अगर आप भी हाईकोर्ट में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के पद पर भर्ती निकली है। जिसके तहत कुल 543 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारीक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर 21 जून, 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Read More: CG News: कभी बंदूक थामने वाले आत्मसमर्पित नक्सली अब चला रहे हैं अपनी दुकान, सीएम ने कुछ इस अंदाज में बढ़ाया हौसला 

इन पदों पर होगी भर्ती

 रिव्यू ऑफिसर- 138 पद,

असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO)- 380 पद

कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) – 25 पद

शैक्षणिक योग्यता

बता दें कि, इसमें भर्ती के लिए अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। हालांकि, आरओ और एआरओ पदों के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए। जबकि, कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में योग्यता होनी चाहिए।

आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, हालांकि विस्तृत विज्ञापन में आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि से जुड़ी पूरी जानकारी जारी की जाएगी।

सैलरी

सभी पदों का वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद आवश्यक जानकारी भरें।

जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close