Raipur News: खारुन नदी किनारे गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 3.6 किलो गांजा समेत युवक गिरफ्तार
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीडी नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खारुन नदी ( Raipur News) किनारे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध गांजा बेचने की फिराक में खड़ा था।
Read More: Son Attacks Parents: कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, माता-पिता पर किया धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर धृतलहरे उर्फ राजा, उम्र 19 वर्ष, निवासी जिला बलौदा बाजार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा कुल 3 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है।
Read More: CG News: सीएम साय ने दूर की बिजली बिल की चिंता, कहा- ‘बकाया बिल से घबराने की जरूरत नहीं, समाधान योजना से मिलेगी राहत’
Raipur News: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।




