क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने युवक पर किया ताबड़तोड़ वार
रायपुर। Raipur Chakubaji: रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। पारस नगर स्थित शिव मंदिर के पास सुबह लगभग 11 बजे युवक शुभम निषाद पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ।
जानकारी के अनुसार, तनुष सेन और रोहित वर्मा वहां पहुंचे और शुभम निषाद से विवाद करने लगे। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक आरोपी ने पीछे से पकड़ लिया और दूसरा आरोपी चाकू से गले, सिर और पीठ पर कई वार कर दिए।
Raipur Chakubaji: वहीं स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें
Advertisement




