वित्ती मंत्री ओपी चौधरी कर रहे छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट पेश, यहां देखें लाइव
रायपुर। CG Budget 2026-27: राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। इस बार बजट की थीम “संकल्प” रखी गई है। यह छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट है, जिसमें प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश का कोई भी अंचल विकास से पीछे न रह जाए, यही सरकार का लक्ष्य है।
इस वर्ष 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के लोग भी विकास की मुख्यधारा में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें यही सरकार का ध्येय है। वित्त मंत्री ने अपने कलेक्टर कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने दंतेवाड़ा में काम करते हुए जमीनी चुनौतियों को करीब से देखा है।
CG Budget 2026-27: बस्तर को लेकर उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक का लक्ष्य रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस्तर में विकास का मॉडल समावेशी विकास पर आधारित होगा।




