‘जो लोग वेद में विश्वास नहीं करेंगे, उनके बच्चे नावेद और जावेद बनेंगे’, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
जयपुर। Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल यानी बुधवार को जयपुर पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जो लोग ‘वेद’ में विश्वास नहीं करेंगे, वे ‘नावेद’ और ‘जावेद’ बन जाएंगे। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल के प्लान को लेकर भी बातचीत की।
बता दें कि, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जयपुर पहुंचते ही समर्थकों ने घेर लिया। बागेश्वर बाबा की जय, जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “बागेश्वर धाम में ‘वेद विद्या’ को बढ़ावा देने के लिए एक गुरुकुल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, भोजन एक दिन तक टिकता है, पानी एक घंटे तक टिकता है, लेकिन ज्ञान पूरी जिंदगी आपके साथ रहता है।
Pandit Dhirendra Shastri: इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर हिंदुत्व को बढ़ावा देते हुए कहा कि, भविष्य में जो लोग ‘वेद’ में विश्वास नहीं करेंगे, उनके बच्चे ‘नावेद’ और ‘जावेद’ बन जाएंगे। इसलिए, हम ‘वेद’ की परंपरा को बढ़ावा देने के लिए बागेश्वर धाम में एक गुरुकुल बनाएंगे। ”




