Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी, जेल प्रशासन पर परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप, की जांच की मांग

रायपुर। Raipur Central Jail: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली। इस घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तो वहीं परिजनों ने आरोप लगाए की जेल की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाई।

जानकारी के अनुसार, मामला गंज थाना इलाके का है। वहीं घटना रविवार शाम 6 बजे की है। जब कैदी सुनील ने जेल के बड़ी गोल 5 नंबर बैरक में फांसी लगाई। घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि, उसे जेल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

Raipur Central Jail: परिजनों ने यह भी आरोप लगाए की, शव को चोरी-छिपे मर्चुरी भेज दिया गया और उन्हें देर रात सूचना दी गई। बताया गया कि, कैदी सुनील महानंद पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद था। वहीं इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सेन्ट्रल जेल के सामने बड़ी संख्या में परिजन और गांड़ा समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद हो गए और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close