छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
नवीन भवन में आयोजित होगा 4 दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विधायकों ने लगाए कुल 628 सवाल
रायपुर। Assembly Winter Session 2025: रायपुर विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक नवीन विधानसभा भवन में आयोजित हो रहा है। यह चार दिवसीय सत्र विधायकों के 628 सवालों पर केंद्रित रहेगा, जिसमें विकास और बजट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।
विधायकों के इन 628 सवालों में 333 तारांकित और 295 आतरांकित प्रश्न शामिल किए गए हैं। सत्र के पहले दिन विकसित भारत 2047 पर चर्चा होगी, जो केंद्र सरकार के दीर्घकालिक विजन से जुड़ी होगी।
Assembly Winter Session 2025: वहीं इसके साथ ही इस सत्र में धर्मांतरण संशोधन विधेयक भी सरकार पेश करने की तैयारी में है। सत्र के दूसरे दिन 15 दिसंबर को वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट पेश करेंगे।
यह भी देखें
Advertisement




