IED ब्लास्ट की चपेट में आए सुरक्षाबल के दो जवान, नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन पर निकली थी टीम
दंतेवाड़ा। IED Blast: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक खबर आई है। जहां प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया किया गया।
दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ 195वीं वाहिनी के जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग की कार्रवाई पर निकले थे।इस दौरान बारसूर सातधार पुल से करीब 800 मीटर आगे नक्सलियों द्वारा खूनी खेल खेलने के उद्देस से लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए।
IED Blast: बता दें कि, दोनों जवानों के नाम इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर,आरक्षक आलम मुनेश है। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया किया गया। एस पी गौरव राय ने जानकारी देते हुए बताया कि, ये काफी पुरानी आईईडी थी जिसे नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए लगा रखे थे। जवानों की हालात में सुधार है उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।




