Breaking news
Advertisement
big breakingcrimekorbaअजब गजबक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशब्यूरोक्रेट्समनोरंजनयुथ अड्डारायपुरलाइफ स्टाइल

बरसात में पब के बाहर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो हुआ वायरल

High voltage drama of a girl outside a pub in the rain, video goes viral

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

कोरबा शहर के पॉश इलाके में भारी बारिश के बीच आधी रात वन नाइट क्लब के बाहर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां नशे में धुत युवकों और युवतियों के दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। पहले पब के अंदर बहस और मारपीट हुई, इसके बाद मामला सड़क पर आ गया।

सड़क पर भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई की, साथ ही गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर हंगामे की सूचना मिलने पर सीएसईबी पुलिस चौकी से जवान पहुंचे, लेकिन हालात काबू में लाने में उन्हें भी मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं, दोनों गुट पुलिस के सामने भी आपस में गाली-गलौज करते रहे और एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते नजर आए।

इस पूरे घटनाक्रम में दो लड़कियां भी शामिल थीं। इनमें से एक स्कूटी सवार युवती का बर्ताव सबसे ज्यादा उग्र था। उसने न सिर्फ मौके पर मौजूद लोगों से झगड़ा किया बल्कि पुलिस अधिकारियों से भी बहस की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस को बार-बार शांत कराने की कोशिश करनी पड़ी।

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती की हुज्जत, गाली-गलौज और पुलिस से बहस साफ नजर आ रही है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और जांच की जा रही है। जल्द ही उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

 

इस घटना ने शहर में नाइट लाइफ और पब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं देर रात अक्सर होती हैं लेकिन कार्रवाई न होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close