[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Stunt riding: एक्टिवा पर 4 सवारी और सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, अब लगा मोटा जुर्माना

हिमांशु पटेल/ राजधानी। Raipur Stunt riding:  राजधानी रायपुर में सड़क पर स्टंटबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों पर यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। एक दोपहिया वाहन पर चार युवक सवार होकर सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर सभी युवकों को यातायात कार्यालय बुलाया गया, जहां उनसे पूछताछ और सत्यापन किया गया।

Meerut Crime News: सोनम, मुस्कान से भी आगे निकली दामिनी, नींद की गोलियां देकर पति को सांप से डसवाया, हत्या की साजिश का हुआ सनसनीखेज खुलासा

जांच के बाद मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 और 128/194(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 4 हजार 500 रुपये का चालान किया गया। इतना ही नहीं, युवकों के साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाकर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

Snapchat Fraud: लव ट्रैप का साइबर खेल…स्नैपचैट पर युवती बनकर की दोस्ती, फिर 65 हजार की ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

Raipur Stunt riding:  यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर सड़क हादसे और जान-माल का नुकसान हो सकता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें, नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं। सुरक्षित सफर ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close