Khairagarh News: 5 रुपए के पुराने नोट के बदले मिलेंगे 37 लाख, झांसा देकर की 11.70 लाख की ठगी,अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
खैरागढ़। Khairagarh News: खैरागढ़ जिले में पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर 11 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। (Khairagarh News)थाना छुईखदान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के नूंह जिले से अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
Read More: Lenskart Controversy: बिंदी-तिलक पर बैन, हिजाब चलेगा! धार्मिक भेदभाव के आरोपों में घिरा Lenskart, CEO ने दी सफाई
पीड़ित नेताराम देवांगन को व्हाट्सएप के माध्यम से ₹5 के पुराने नोट के बदले करीब 37 लाख रुपये दिलाने का लालच दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग और कस्टम फीस के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई और कुल ₹11.70 लाख की ठगी की गई।
Read More: चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन दो राज्यों से 865 करोड़ समेत शराब, ड्रग्स जब्त
Khairagarh Cyber Fraud
Khairagarh News: जांच में सामने आया कि आरोपी 20 बैंक खातों और 30–40 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से 9 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड और ₹4000 नकद जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से ऐसे ऑनलाइन झांसे से सतर्क रहने की अपील की है।




